क्या आप अपना बिज़नेस Grow करना चाहते हो...? हमारे साथ Advertisement करे . ज्यादा जानकारी के मेल करे. Click Here

Soviet Union kya hai | USSR in Hindi

15 देशो का समूह था सोवियत संघ | Soviet Union kya hai | USSR in Hindi

क्या है इस पोस्ट में ?

Soviet Union kya hai :- जैसा कि आप जानते हैं कि आज की तारीख में है और रूस और यूक्रेन के बीच में भीषण युद्ध चल रहा है। ऐसे में बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि यूक्रेन पहले रूस का एक भाग था और पहले रूस को दुनिया में सोवियत संघ के नाम से जाना जाता था। सोवियत संघ एक विशाल देशों का समूह था जिसके अंदर अनेकों प्रकार के देश से और उनको मिलाकर ही सोवियत संघ का निर्माण किया गया था। ऐसे में आपके मन में चला जरूर आता होगा कि आखिर में सोवियत संघ है क्या ? इसकी स्थापना कब हुई और इसके विघटन होने के क्या कारण है? किस प्रकार सोवियत संघ रूस के रूप में दुनिया में जाने जा लगा इसके पीछे की वजह क्या थी? अगर आप इन सभी के सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि इस पोस्ट को आगे तक पढ़े आगे जाने-Union of Soviet Socialist Republics

सोवियत संघ क्या है- Soviet Union kya hai

सोवियत संघ दुनिया का सबसे बड़ा और विशाल देश था इसका नाम पहले के समय सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ था देश था। जो 1922 से 1991 तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से 1990 तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। यह दुनिया का सबसे बड़ा देश था, जो २२,४०२,२०० वर्ग किलोमीटर (८,६४९,५०० वर्ग मील) में फैला था I सोवियत संघ के पास एक केंद्रीय सरकार होती थी जो सभी प्रकार के सोवियत संघ के राज्यों पर अपनी पकड़ रखता था और उसे नियंत्रित करने का कार्य करता था I सोवियत संघ कुल मिलाकर 15 राज्यों का गणतंत्र था।

USSR Flag - Soviet Union Flag
USSR Flag – Soviet Union Flag

USSR full Form

Union of Soviet Socialist Republics

रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र ( Russian Soviet Federative Socialist Republic)

सोवियत संघ की स्थापना कब हुई – USSR in Hindi

सोवियत संघ की स्थापना 1917 में रूसी क्रांति के साथ शुरू हुई जब वहां पर क्रांतिकारियों ने रूसी साम्राज्य के ज़ार (सम्राट) को सत्ता से हटा दिया गया। व्लादिमीर लेनिन के नेतृत्व में बोल्शेविक पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया लेकिन फ़ौरन ही वह रूस के अंदर गृह युद्ध के माहौल बन गए। जिसके कारण रूस में काफी दिनों तक गिरी युद्ध का संघर्ष चला इस दौरान बोल्शेविक पार्टी के सेना ने ऐसे अनेकों राज्य पर कब्जा कर लिया, जिन्होंने अपने आप को स्वतंत्र घोषित किया था। इसके बाद भी बोल्शेविक पार्टी ने यूक्रेन बेलारूस और कॉकस क्षेत्र को मिलाकर सोवियत संघ की स्थापना की।

यूक्रेन और रूस में युद्ध क्यों हो रहा है । Russia Ukraine War Reason in hindi wiki

सोवियत संघ के राष्ट्रपतियों की सूची क्या है – List of Presidents of the Soviet Union

  • जोसेफ स्टालिन (Joseph Stalin) 3 अप्रैल 1922 – 16 अक्टूबर 1952 ई
  • निकिता ख्रुश्चेव (Nikita Khrushchev) 14 सितंबर 1953 – 14 अक्टूबर 1964 ई.
  • लियोनिद ब्रेजनेव (Leonid Brejnev) 14 अक्टूबर 1964 – 10 नवंबर 1982 ई.
  • यूरी एंड्रोपोव (Yuri Andropov) 12 नवंबर 1982 – 9 फरवरी 1984 ई.
  • कॉन्स्टेंटिन चेर्नेंको (Konstantin Chernenko)
  • 13 फरवरी 1984 – 10 मार्च 1985
  • मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev) 15 मार्च 1990 – 25 दिसंबर 1991

सोवियत संघ का इतिहास क्या है – History of USSR

1917 के पहले रूस में राजशाही व्यवस्था का बोलबाला था। ऐसे में जब वहां पर 1917 में प्रथम विश्व युद्ध में रूस ने जा भाग लिया तो उसका नेतृत्व निकोलस नामक शासक करा था और उसी समय रूस में रूसी क्रांति हुई जिसका नेतृत्व व्लादीमीर लेनिन कर रहे थे। जिसके कारण वहां पर राजशाही का अंत हुआ और रूस में साम्यवाद साम्राज्य की स्थापना की और उनके नेता व्लादिमीर लेनिन थे। जब व्लादिमीर लेनिन की मृत्यु हो गई तो सत्ता की चाबी स्टालिन हाथ में आई। स्टालिन एक तानाशाही शासक था और उसने रूस को अपने अनुसार चलाने की भरसक कोशिश की और जो कोई भी उसका विरोध करता वह उसकी हत्या कर देता। जिसके कारण वह भी सोवियत संघ के अंदर एक बहुत बड़ा आक्रोश उत्पन्न हो गया था और सभी लोग सोच रहे थे कि किस प्रकार व सोवियत संघ से अलग होकर एक स्वतंत्र देश का निर्माण करें। इतिहासकारों का मानना है कि स्टालिन हिटलर से भी अधिक मजबूत और कुर तानाशाह शासक था। इटली ने पहली बार सोवियत संघ के अंदर पंचवर्षीय योजना की शुरुआत की थी जिसके कारण सोवियत संघ के आर्थिक व्यवस्था काफी मजबूत हुई 1953 में स्टालिन की मौत हो गई।

नाटो आर्मी क्या है? NATO Army kya hai in Hindi me | @nato.int

शुरू से अंत तक सोवियत संघ का इतिहास – History of Soviet Union Start to End

  • अप्रैल 1917: लेनिन और अन्य क्रांतिकारी जर्मनी से रूस लौटे।
  • अक्टूबर 1917: बोल्शेविकों ने अलेक्जेंडर केरेन्स्की की सत्ता को उखाड़ फेंका और मास्को पर कब्जा कर लिया।
  • 1918 – 20: बोल्शेविकों और विरोधियों के बीच गृहयुद्ध
    • पोलैंड के साथ युद्ध
    • पोलैंड के साथ शांति संधि, नई आर्थिक नीति, बाजार अर्थव्यवस्था में वापसी, स्थिरता।
    • रूस, बेलारूस और ट्रांसकेशस के क्षेत्रों का संघ (जॉर्जिया, आर्मेनिया, अजरबैजान 1936 से) सोवियत संघ की स्थापना
    • जर्मनी ने सोवियत संघ को मान्यता दी।
    • सर्वहारा वर्ग की तानाशाही के तहत सोवियत संघ में नया संविधान लागू हुआ। लेनिन की मृत्यु। जोसेफ स्टालिन ने सत्ता पर कब्जा कर लिया।
  • 1933: संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता दी।
  • 1934: सोवियत संघ राष्ट्र संघ में शामिल हुआ।
  • अगस्त 1939: द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।
  • जून 1941: जर्मनी ने सोवियत संघ पर आक्रमण किया।
  • 1943: स्टेलिनग्राद की लड़ाई में जर्मनी की हार हुई।
  • 1945: सोवियत सैनिकों ने बर्लिन पर कब्जा किया। याल्टा और पॉट्सडैम सम्मेलनों के माध्यम से जर्मनी को विभाजित करके पूर्वी जर्मनी और पश्चिम जर्मनी का निर्माण। जापान का आत्मसमर्पण और द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति
  • 1948-49: बर्लिन की नाकाबंदी ज पश्चिमी सेनाओं और सोवियत सेनाओं के बीच तनाव।
  • 1949: सोवियत संघ ने परमाणु बम का निर्माण किया। उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी।
  • 1950-53: कोरियाई युद्ध; सोवियत संघ और पश्चिम के बीच संबंधों में तनाव।
  • मार्च 1953: स्टालिन की मृत्यु। निकिता ख्रुश्चेव कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की पहली सचिव बनीं।
  • 1953: सोवियत संघ ने अपना पहला हाइड्रोजन बम बनाया।
  • 1955: वारसॉ की संधि।
  • 1956: सोवियत सेना ने हंगरी के विद्रोह को कुचलने में मदद की।
  • 1957: पहला स्पुतनिक अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा। पश्चिम से चीन की बढ़ती नजदीकियों ने दोनों साम्यवादी देशों के बीच दूरियां पैदा कर दीं।
  • 1960: सोवियत संघ ने अमेरिकी जासूसी जहाज U2 को मार गिराया।
  • 1961: यूरी गगारिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति (मानव) बने।
  • 1962: क्यूबा में सोवियत मिसाइल पहुंची।
  • 1963: सोवियत संघ ने संयुक्त राज्य अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन के साथ परमाणु संधि पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका और सोवियत संघ में हॉटलाइन स्थापित की।
  • 1964: ख्रुश्चेव को लियोनिद ब्रेझनेव द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।
  • 1969: सोवियत और चीनी सेनाओं के बीच सीमा विवाद।
  • 1977: ब्रेझनेव नए संविधान के तहत राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1982: ब्रेझनेव का निधन। केजीबी प्रमुख यूरी एंड्रोपोव ने सत्ता पर कब्जा कर लिया।
  • 1982: एंड्रोपोव का निधन। कॉन्स्टेंटिन चेर्नेंको ने सत्ता संभाली।
    • मिखाइल गोर्बाचेव कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने। उन्होंने खोलने और पुनर्निर्माण की नीति शुरू की।
    • चेरनोबिल परमाणु दुर्घटना। यूक्रेन और बेलारूस के बड़े क्षेत्र विकिरण से प्रभावित हैं।
  • 1987: यूएसएसआर और यूएस के बीच मध्यम दूरी की परमाणु मिसाइलों के विनाश पर समझौता।
    • गोर्बाचेव राष्ट्रपति बने। कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन ने निजी क्षेत्र के लिए दरवाजे खोलने पर सहमति व्यक्त की।
  • 1989: अफगानिस्तान से सोवियत सेना की वापसी
    • कम्युनिस्ट पार्टी में एक पार्टी की सत्ता के अंत में मतदान करें। येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी छोड़ दी।
  • अगस्त 1991: रक्षा मंत्री दिमित्री याज़ोव, उपराष्ट्रपति गेन्नेडी यानायेव और केजीबी के प्रमुख राष्ट्रपति गोर्बाचेव को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। येल्तसिन ने सोवियत रूस की कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाए। इसने यूक्रेन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। उसके बाद, कई अन्य देशों ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया।
  • सितंबर 1991: पीपुल्स डिपो की कांग्रेस ने सोवियत संघ के विघटन के पक्ष में वोट किया।
  • 8 दिसंबर, 1991: रूस, यूक्रेन और बेलारूस के नेताओं ने स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल का गठन किया।
  • 25 दिसंबर, 1991: गोर्बाचेव ने इस्तीफा दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वतंत्र सोवियत राष्ट्रों को मान्यता दी।
  • 26 दिसंबर, 1991: रूसी सरकार ने सोवियत संघ के कार्यालयों का अधिग्रहण किया।
Boris Yeltsin signing the Belavezha Agreement - USSR Belavezha Agreement
Boris Yeltsin signing the Belavezha Agreement – USSR Belavezha Agreement

सोवियत संघ के विघटन के प्रमुख कारण क्या थे – Reasons for the disintegration of the Soviet Union

सोवियत संघ के विघटन के प्रमुख कारण निम्नलिखित प्रकार के हैं जिनका विवरण हम आपको नीचे बिंदु अनुसार देंगे जो इस प्रकार है

तानाशाही विचारधारा का जन्म होना-

सोवियत संघ के अंदर जिस प्रकार स्टालिन ने तानाशाही विचारधारा को जन्म दिया जिसके कारण जो भी व्यक्ति स्टालिन के सरकार में काम करता था वह हमेशा इस फिराक में रहता है था जो आपने व्यक्ति गन राज्यों में नियुक्त कर सके ताकि उन्हें शासन व्यवस्था चलाने में आसानी हो और वह अपनी मनमानी कर सके जिसके कारण सोवियत संघ के अंदर एक प्रकार का तानाशाही भावना उत्पन्न हो गया और ऐसे में लोगों के मन मैं विरोध की भावना उत्पन्न हुई जो सोवियत संघ के विघटन के कारणों में से एक प्रमुख है I

[EU] यूरोपियन यूनियन मेंबर उदेशय, मेंबर देश पूरी जानकारी | Europe Union Kya hai In Hindi me

अंतरिक्ष में पहुंचने की प्रतिस्पर्धा का शुरू होना

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि विश्व में अमेरिका और रूस दो महाशक्ति आर्थिक और उनके बीच में उस समय इस बात की बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई कि कौन सबसे पहले अंतरिक्ष में जाएगा जिसके कारण ने सबसे पहले अंतरिक्ष में अपना एक उपग्रह भेजा जिसमें अधिक पैसे खर्च हुए और जिसके कारण देश की आर्थिक व्यवस्था भी थोड़ी सी चरमरा गई थी I

सैनिक ताकत बढ़ाने की प्रबल इच्छा

सोवियत संघ ने अमेरिका को पीछे करने के लिए अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए दिन-रात वह हथियार और सेना के लिए आधुनिक उपकरण खरीदने लगा जिसके कारण से अधिक पैसे खर्च करने पड़ते थे I

नारकीय’ नौकरशाही –

सोवियत संघ के विघटन के प्रमुख कारण में नारकीय नौकरशाही थी जिसका मतलब होता है कि अगर आपको कोई भी चीज यहां पर करना है तो उसके लिए आपको कानूनी प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट और प्रमाण की जरूरत पड़ेगी जिसके कारण लोगों को यहां पर आने को पकड़कर दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ता था जिसके कारण ही लोगों के मन में एक का विरोध की भावना उत्पन्न हुई और लोग चाहते थे कि सोवियत संघ का खात्मा हो जाए I

लोगों का शिक्षित होना

सोवियत संघ में उस समय पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था काफी अच्छी थी जिसके कारण लोग अधिक मात्रा में शिक्षित होने लगे और उसे समझ में आने लगा कि सरकार जो भी काम कर रही है वह गलत है या सही है जिसके कारण लोगों की आवाज बुलंद होगी और जिसमें सभी संघ के विघटन में अपनी एक अहम भूमिका भूमिका निभाई I

अर्थव्यवस्था कमजोर हो ना

1980 के दशक में सोवियत संघ के देश की अर्थव्यवस्था काफी कमजोर थी समय सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था की जीडीपी अमेरिका के मुकाबले आधी थी और देश की अधिकांश जनसंख्या कृषि और उद्योग में लगी थी इसके बावजूद भी देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई जो सभी संघ के विघटन का सबसे प्रमुख कारण था I

गोर्बाचोव के सुधार –

गोर्बाचोव के सुधार ने सोवियत संघ के विघटन में अपनी एक अहम भूमिका अदा की थी उन्होंने रिया को बोलने का अधिकार दिया इसके अलावा जो भी राजनीतिक कैरियर थे उनको आजाद किया इसके अलावा देश में दूसरी पार्टी भी चुनाव लड़ सकती है और उन्होंने मजदूरों को हड़ताल करने का हक दिया जिसके फलस्वरूप देश में लोग किसी भी मुद्दे पर बोल सके ऐसा उनके पास अधिकार आ गया कुछ इतिहासकारों का कहना है कि सोवियत संघ के पतन का कब्र खोदने का काम गोर्बाचोव के द्वारा किया गया था I

सोवियत संघ के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य – Facts about the Soviet Union

  • 1991 तक सोवियत यूनियन दुनिया का सबसे बड़ा देश था, और दुनिया की सबसे लंबी तटरेखा भी इसी के पास थी।
  • सोवियत यूनियन 9 समय क्षेत्रों में फैला एक विशाल देश था।
  • उस समय सोवियत संघ और USA दोनो के पास मिलकर 26000 के आसपास परमाणु हथियार थे।
  • लेनिन की मृत्यु के पश्चात पेत्रोग्राद शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
  • सोवियत संघ का महत्वपूर्ण पहचान उसका लाल झंडा था
  • दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां पर कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनी है

Airlift से लेकर Operation Ganga तक| India’s All Evacuate Mission List In Hindi

सोवियत संघ में कितने देश है? Total Countries of Soviet Union

सोवियत संघ में 15 गणराज्य शामिल थे,

  1. किर्गिस्तान
  2. कजाखस्तान
  3. ताजिकिस्तान
  4. अर्मेनिया
  5. तुर्कमेनिस्तान
  6. रशियन फेडरेशन
  7. उज्बेकिस्तान
  8. मोल्दोवा
  9. यूक्रेन
  10. बेलारूस
  11. जॉर्जिया
  12. अजरबैजान
  13. लातविया
  14. लिथुआनिया
  15. एस्टोनिया
USSR Map -  Soviet union map
Countries of the former Soviet union map – USSR Map

सोवियत संघ से कौन कौन से देश अलग हुए थे? List of USSR Countries

  1. आर्मीनिया
  2. अजरबैजान
  3. बेलारूस
  4. इस्टोनिया
  5. जॉर्जिया
  6. कजाकिस्तान
  7. कीर्गिस्तान
  8. लातविया
  9. लिथुआनिया
  10. मालदोवा
  11. रूस
  12. ताजिकिस्तान
  13. तुर्कमेनिस्तान
  14. यूक्रेन
  15. उज्बेकिस्तान

सवाल जवाब (FAQ)

सोवियत संघ का क्या मतलब है?

सोवियत संघ (अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम ‘सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ‘ था, यह यूरेशिया के एक बड़े भू-भाग पर विस्तृत देश था, जो 1922 से 1991 तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से 1990 तक साम्यवादी पार्टी द्वारा शासित था।

सोवियत संघ की स्थापना कब हुई?

30 December 1922

सोवियत संघ का दूसरा नाम क्या है?

 सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics)

सोवियत संघ के विघटन के बाद कितने देशों का गठन हुआ?

25 दिसंबर, 1991 को सोवियत संघ को भंग कर दिया गया था। अलग होने के बाद, 15 नए देशों का गठन किया गया था। ये पंद्रह देश आर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, एस्टोनिया, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, मोल्दोवा, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन और उजबेकिस्तान हैं।

कौन सा देश पहली बार सोवियत संघ से अलग हुआ?

1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस एक स्वतंत्र देश बन गया। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का सबसे बड़ा देश है। 1917 की रूसी क्रांति के तुरंत बाद रूसी गणराज्य की स्थापना हुई और 1922 में एक संघ गणराज्य बन गया।

सोवियत संघ क्यों टूट गया?

सोवियत संघ के विघटन के लिए कुछ हद तक कम्युनिस्ट पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी जिम्मेदार था। सोवियत संघ में, जहां पार्टी और राज्य के बीच कोई अंतर नहीं था, पार्टी और राज्य का नेतृत्व उनके हाथों में था।

सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस के पहले राष्ट्रपति कौन बने?

मिखाइल गोर्बाचेव के बाद बोरिस येल्तसिन रूस के पहले राष्ट्रपति बने।

सोवियत संघ के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?

बोरिस निकोलाइविच येल्तसिन (1 फरवरी, 1931-23 अप्रैल, 2007) रूस के पहले राष्ट्रपति थे।

विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

रूस अब तक दुनिया का सबसे बड़ा देश है और पूरे एशियाई महाद्वीप में सबसे बड़ा भी है। इसमें 17,098,242 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है, जिसमें शामिल हैं: 16,377,742 वर्ग किलोमीटर भूमि और 720,500 वर्ग किलोमीटर पानी।

अफगानिस्तान में सोवियत संघ का सैन्य हस्तक्षेप कब हुआ?

1979 में सोवियत संघ ने मुजाहिदीन से लड़ने के लिए अफगानिस्तान में हस्तक्षेप किया।

निष्कर्ष

हम आशा करते है के इस आर्टिकल से आपको Soviet Union kya hai ? USSR details in Hindi ? क्या है सोवियत संघ जिसके लिए पुतिन सालो से संघर्ष कर रहे है ? लेलिन और स्टालिन का इतिहास क्या है ? सोवियत संघ कैसे बना ? सोवियत संघ कैसे टुटा ? क्या कारण थे जिसके लिए सोवियत संघ की स्तापना हुई और क्या कारण थे जिसके चले सोवियत संघ अंत में अलग अलग देशो में टुटा ? इन सभी सवालों का हमने यह पर डिटेल में जानकारी दिया है । इसके इलावा भी अभी भी आपके कोई सवाल या सुझाव है तो आप निचे कमेंट कर सकते है। हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमे सोशल मीडिया पर फॉलो करे । धन्यावाद।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आखिर क्यों मेरे पीरियड लेट हो गए है ? Late Periods Reasons Zee5 OTT Hindi Crime Web Series -क्राइम सस्पेंस रोमांस की जबरदस्त कमिस्ट्री 15 Best Netflix Web Series – क्राइम सस्पेंस के रोमांस का तड़का Top 10 Crime Thriller Web Series – Crime, Suspense, Thrill का मजा लो Top 10 Best Lawyer Web series – देखते देखते कानून भी जान लेंगे Why we need to invest in Gold in 2023? क्या होगा अगर कोई बच्चा इंटरनेशनल फ्लाइट मे पैदा हो जाए, उसे किस देश का नागरिक माना जाएगा? Asia Cup 2023: 31 अगस्त से शुरू, जानें कहां-कहां खेले जाएंगे मैच